Retired DPRO Surendra Verma honored with Kotha Maharaja Ajmeedh Ratna Award-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 13, 2025 10:29 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र वर्मा कोथ महाराजा अजमीढ़ रत्न अवार्ड से सम्मानित

khaskhabar.com: बुधवार, 08 अक्टूबर 2025 1:22 PM (IST)
रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र वर्मा कोथ महाराजा अजमीढ़ रत्न अवार्ड से सम्मानित
जींद। लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ एवं जींद के निकटवर्ती गांव कोथखुर्द में जन्में सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ को सराहनीय समाज सेवा कार्यों के लिए महाराजा अजमीढ़ रत्न अवार्ड से नवाजा गया। उधर, डीआईपीआरओ रिटायर्ड सुरेन्द्र वर्मा कोथ ने गरीब व जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शिक्षा प्राप्ति की सहायतार्थ अपनी पैंशन राशि में से दसवां हिस्सा देने की महर्षि वाल्मीकि एवं महाराजा अजमीढ़ जयंती के पावन दिन से शुरूआत की जो हर माह जारी रहेगी। समाज सेवी सुरेन्द्र वर्मा को यह सम्मान प्रदेश स्तरीय महाराजा अजमीढ़ जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयपाल सिंह लाम्बा ने महेन्द्रगढ-भिवानी लोक सभा सांसद धर्मबीरसिंह, विधायक कंवरसिंह यादव, समाज सेवी अनिल कुमार दिल्ली, राष्ट्रीय परिषद बीजेपी सदस्य शंकरलाल धूपड़, स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक बहादुर सिंह वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार लाम्बा, स्वर्णकार सेवा संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष जोगेन्द्र वर्मा एवं महेन्द्रगढ़ के प्रधान लखीराम सोनी, स्वर्णकार संघ के प्रदेश महामंत्री गुरदीपसिंह चड्ढा, रमेश कुमार सोनी, राजू सोनी, रविशंकर, दयानन्द सोनी, सुरेन्द्र देवराला, डा सुभाषचंद झज्जर, कैलाशचंद सोनी एवं पूर्णमल वर्मा महेन्द्रगढ़ की गरीमामयी उपस्थिति में प्रदान किया। प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन स्वर्णकार संघ महेन्द्रगढ़ द्वारा समस्त स्वर्णकार समाज के सहयोग से किया गया था। इस समारोह में शिक्षा,स्वास्थ्य,खेल व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सोनी समाज की बेटियों समेत सैकडो़ं प्रतिभाओं के साथ समाज हितैषी कार्यों एवं सेवाओं के लिए अनेकों महान विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।
इनमें लोक सम्पर्क विभाग के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र वर्मा कोथ के अलावा रिटायर्ड अधीक्षक पूर्णमल वर्मा महेन्द्रगढ़, दिनेश उर्फ धूपा जुलाना,जगदीश वर्मा मदीना, डा योगेन्द्र सोनी नारनौल, डा विजेन्द्र सोनी रोहतक, प्रवीण कुमार, समाज सेवी अनिल कुमार वर्मा दिल्ली, सुरेन्द्र बंटी, बेटी भव्या सुपुत्री दिनेश कुमार सोनी, मुस्कान, शुभम, पारूल, सोनाक्षी, जीविका, भावना, लक्ष्मी, प्रीती, यशिका, दिव्या, मनीषा, डा काजल, डा निशा, प्राची, मोना, पिंकी, निधि, अंकुर, अतुल, पंकज, दिव्या, रविन्द्र, अंकिता, दीपक के अलावा निर्माणाधीन सोनी धर्मशाला महेन्द्रगढ़ के फाऊंडर बने समाज सेवी एवं अन्य दानी सज्जन भी शामिल हैं।
इस समारोह में मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक कंवरसिंह यादव, स्वर्णकार सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष जोगेन्द्र वर्मा समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों समेत स्वर्णकार बन्धुओं ने पूरी दुनियां में स्वर्ण कला का ज्ञान देने वाले महाराजा अजमीढ़ जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन व वंदन किया। इस मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह ने पंचायत खाते के माध्यम से 11 लाख रूपए भिजवाने, महेन्द्रगढ़ विधायक कंवरसिंह यादव ने 2 लाख 51 हजार रूपये व डा विजेन्द्र सिंह रोहतक ने भी 2 लाख 51 हजार, समाज सेवी सुरेन्द्र बंटी व दिल्ली के अनिल कुमार ने क्रमश: एक-एक लाख रूपये देने की घोषणा की। अन्य समाज सेवियों व दानी सज्जनों ने भी निर्माणाधीन सोनी धर्मशाला महेन्द्रगढ़ के लिए नकद दानराशि प्रदान दी।
सांसद, विधायक समेत सभी वक्ताओं ने सर्वोच्च स्वर्ण कला के लिए आदि षुरूष महाराजा अजमीढ़ जी की सराहना करते हुए समस्त स्वर्णकार बंधुओं एवं संगठनों से अपील की कि वे समाज में फैली कुरीतियों के खात्मे के लिए अग्रणी भूमिका निभाए जो देश व समाज हित एवं विकास व उत्थान के लिए बहुत जरूरी है। प्रदेशाध्यक्ष जोगेन्द्र वर्मा ने संस्कारों के कारण बिखर रहे परिवारों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज एवं संस्थाएं अग्रणी भूमिका के रूप में संस्कारों के साथ परिवारों को जोड़ने का काम करें और आपसी भाईचारा व संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि भारत सर्वाधिक युवाओं का देश है। इसलिए विशेषकर युवा वर्ग नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढे़ तभी देश व समाज आगे बढे़गा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement