Renu Vig appointed new Vice Chancellor of Panjab University-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:21 pm
Location
Advertisement

रेणु विग पंजाब यूनिवर्सिटी की नई वाइस चांसलर नियुक्त

khaskhabar.com : बुधवार, 29 मार्च 2023 6:00 PM (IST)
रेणु विग पंजाब यूनिवर्सिटी की नई वाइस चांसलर नियुक्त
चंडीगढ़। रेणु चीमा विग कोोंजाब यूनिवर्सिटी की नई वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। इससे पहले प्रोफेसर रेणु विग डीन ऑफ यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन (डीयूआई) थीं। पंजाब विश्वविद्यालय अधिनियम 1947 की धारा 10 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपराष्ट्रपित जगदीप धनखड़ ने तीन साल के लिए वाइस चांसलर पद पर विग को नियुक्त किया है।

धनखड़ पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। राज कुमार के कुलपति पद (वाइस चांसलर) से इस्तीफा देने के बाद विग 16 जनवरी से कार्यवाहक कुलपति थीं।

नतीजतन, उप-राष्ट्रपति ने कुलपति के पद के लिए नामों की सिफारिश करने के लिए 21 मार्च को तीन सदस्यीय खोज-सह-चयन समिति का गठन किया था। विग की नियुक्ति समिति की रिपोर्ट के बाद हुई है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement