Advertisement
उदयपुर के श्री अमरख महादेव मंदिर पहुंचीं रेखा गुप्ता, दिल्लीवासियों के लिए मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

इसके बाद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नाथद्वारा धाम में श्रीनाथजी के दर्शन किए। यह वही पावन भूमि है, जहां भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धनधारी स्वरूप ने धर्म, करुणा और संरक्षण का सनातन संदेश दिया। शताब्दियों से यह धाम भक्ति और समर्पण की अखंड ज्योति का केंद्र रहा है।
उन्होंने लिखा, 'महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर भगवान शिव का स्मरण इस अनुभूति को और दिव्य बना देता है। श्रीकृष्ण का करुणा स्वरूप और महादेव का तप स्वरूप, दोनों मिलकर सनातन की पूर्णता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।'
सीएम रेखा गुप्ता ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'समस्त दिल्लीवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती के मंगल विवाह का यह उत्सव हमारे भीतर छिपे शिवत्व को जागृत करने का महापर्व है। आदिदेव ही चराचर जगत के सृजन, शक्ति और परम चेतना का आधार हैं। भोलेनाथ से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद हमारे जीवन में सुख-शांति और दिल्ली की सतत् प्रगति एवं समृद्धि बनाए रखे।'
वहीं दिल्ली सरकार ने एक क्रांतिकारी पहल के अंतर्गत राजधानी की हर जमीन का ‘आधार कार्ड’ बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए हर जमीन को 14 अंकों की 'विशिष्ट भूखंड पहचान संख्या' प्रदान की जाएगी। यह कदम दिल्ली के भू अभिलेखों को आधुनिक बनाने और आम जनता को जमीनी विवादों से मुक्ति दिलाने के संकल्प का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




