Advertisement
बल्दीराय इलाके में फिर कटी चोटियां, दहशत का माहौल
सुलतानपुर। जिले के बल्दीराय इलाके में फिर से चोटियां कटने से दहशत का माहौल छा गया है। जानकारी के मुताबिक अलग-अलग जगहों पर 3 महिलाओं की चोटियां कटने का पता चला है। पहली घटना देहली बाजार की रहने वाली गीता तिवारी पत्नी अवधेश तिवारी के साथ हुई है। गीता तिवारी पत्नी अवधेश तिवारी निवासी देहली वाजार घर के अन्दर सो रही थी। शाम करीब 4.30 बजे जब दोपहर में गीता सो कर उठी तो उसकी कटी चोटी कटकर नीचे गिरी थी। यह देख महिला बेहोश हो गई जिसे उसी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य वलदीराय लाया गया। महिला का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने पहुंच पर पहुंच जांच शुरू की है।
दूसरी घटना रूबी (25) पत्नी रंजीत कोरी गनापुर पारा बाजार के साथ सोने के दौरान कटी। बेहोशी की हालत में उसे बल्दीराय के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। अगली घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर गांव के पूरे राम गुलाम मिश्र में हुई है। यहां सुबह 9 बजे किरन मिश्रा पत्नी संदीप मिश्र की नल से पानी भरने के दौरान ही चोटी कट गई। बेहोशी की हालत में महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वलीपुर लाया गया। लगातार होती चोटी कटने वाली घटनाओं से इलाके में खासतौर पर महिलाओं में डर बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
सुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement