Rarah now became Tehsil, Tourism Minister Vishvendra Singh expressed gratitude to CM Ashok Gehlot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 4, 2023 8:26 pm
Location
Advertisement

रारह अब तहसील बनी, पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सीएम अशोक गहलोत का जताया आभार

khaskhabar.com : गुरुवार, 23 मार्च 2023 10:38 PM (IST)
रारह अब तहसील बनी, पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सीएम अशोक गहलोत का जताया आभार
भरतपुर। राज्य सरकार ने कुम्हेर तहसील का एरिया कम करते हुए अब रारह को उप तहसील से तहसील बना दिया है। इसमें रारह के साथ अजान, तालफरा और अवार भू-अभिलेख निरीक्षक वृत और 15 पटवार मंडलों को शामिल किया गया है। इसके दायरे में करीब 56 हजार की आबादी वाले 20 राजस्व गांव आएंगे। जबकि कुम्हेर तहसील में भू अभिलेख निरीक्षक वृत की संख्या घटकर 8 रह गई है। इनमें कुम्हेर, डहरा, अस्तावन, हेलक, कूम्हां, पला, साबौरा और पपरेरा हैं। इसके दायरे में 33 पटवार मंडल और करीब 1.45 लाख की आबादी वाले 115 राजस्व गांव आएंगे। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने डीग को नया जिला और रारह को तहसील बनाए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है।
महारानी श्री जया महाविद्यालय के खेल मैदान में मेगा जॉब फेयर के शुभारम्भ समारोह में विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि उनके आग्रह पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उप तहसील रारह को तहसील का दर्जा दे दिया है। उन्होंने गहलोत का डीग को जिला घोषित किए जाने एवं रारह को तहसील का दर्जा दिये जाने पर हार्दिक आभार व्यक्त जताया। बता दें कि रारह उप तहसील के लोग इसे तहसील बनाकर भरतपुर जिले में ही रखे जाने की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement