Raped innocent of 11 years in Udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:19 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर में 11 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 9:05 PM (IST)
उदयपुर में 11 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म
उदयपुर। शहर के भूपालपुरा थाना इलाके में 11 वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक की दरिंदगी का शिकार बनी यह मासूम गर्भवती भी हो गई। मासूम के पिता ने थाने में इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिन पूर्व उसकी बच्ची को चक्कर आने की शिकायत हुई तो डॉक्टरों से जांच कराई गई तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। थानाधिकारी चांदमल सिंगारिया ने बताया कि मूलरूप से जिले के झाड़ोल निवासी मासूम अपने परिवार के साथ भूपालपुरा क्षेत्र में ही किराये के मकान में रहती है। पीडि़त परिवार का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले नारायण गमेती नाम के एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया था। इससे 11 साल की मासूम के गर्भ ठहर गया भूपालपुरा पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement