rape with a four year old girl in pilibhit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:50 am
Location
Advertisement

चार वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म,आरोपी को पुलिस ने पकड़कर छोड़ा

khaskhabar.com : सोमवार, 10 अप्रैल 2017 4:10 PM (IST)
चार वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म,आरोपी को पुलिस ने पकड़कर छोड़ा
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत में कुकृत्य अभी थमा नहीं है। यहां चार साल की बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। हद तो तब हो गई कि इतनी गंभीर घटना पर पुलिस और उसके अधिकारी संवेदनशील नहीं दिखे। आरोपी को थाने लाकर छोड़ दिया गया। इससे पुलिस पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।
यह शर्मसार करने वाली घटना शहर से सटे गांव चिरियादह थाना सुनगढ़ी की है। यहां 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भी 14 साल का नाबालिग बताया जा रहा है। एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी पुलिस ने पूरे में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
चिरैयादाह गांव के रहने वाला युवक पेशे से रिक्शा चालक है। 2 अप्रैल को जब वह घर से काम पर गया हुआ था। तभी मौका पाकर पड़ोस के 14 साल की कमल ने घड़ी देने के बहाने से उसकी 4 बर्षीय बेटी को अपने घर बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घर पहुँचने पर उसने पूरी घटना अपनी माँ को बताई। तब से पीड़ित लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है। पुलिस करवाई के नाम पर उसे टरका रही है। पीड़ित परिवार ने अपर पुलिस अधीक्षक राम सुदेश यादव से मिलकर गुहार लगाई। उन्होंने आवश्यक करवाई का आदेश उसके प्रार्थना पत्र पर लिखकर सुनगढ़ी पुलिस के पास भेज दिया। इस मामले में बीच पूरे मामले पर एएसपी ने कहा कि वे कोई इतनी बड़ी घटना नहीं है। आरोपी को उन्होंने 8 साल का बताते हुए तर्क दिया कि उस पर कौन सी करवाई की जा सकती है। ऐसा करने से बड़ा विवाद होने की संभावना है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement