Rape convict Gurmeet Ram Rahim applies for parole, says he is being framed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:49 am
Location
Advertisement

जेल से बाहर आना चाहता है राम रहीम, इस काम के लिए मांगी पैरोल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 21 जून 2019 4:43 PM (IST)
जेल से बाहर आना चाहता है राम रहीम, इस काम के लिए मांगी पैरोल
रोहतक। साध्वी से रेप व पत्रकार की हत्या मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 23 महीने से सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आना चाहता है। राम रहीम ने कृषि कार्य के लिए पैरोल मांगी है। रोहतक के जेल अधीक्षक की ओर से इस संबंध में सिरसा जिला प्रशासन से राय मांगी गई है।

सुनारिया जेल प्रशासन ने सिरसा प्रशासन को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में कैदी गुरमीत सिंह का आचरण अच्छा है। सिरसा प्रशासन अपनी रिपोर्ट रोहतक आयुक्त को भेजेगा। कानून व्यवस्था कायम रखना सिरसा प्रशासन के लिए चुनौती भरा होगा।

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में उम्रकैद की सजा सुनाई है। 17 साल पुराने इस हत्या मामले में राम रहीम के अलावा बाकी 3 दोषियों को भी उम्रकैद की सजा मिली है। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने इस मामले में राम रहीम सहित सभी दोषी निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह और किशन लाल को उम्रकैद की सजा सुनाई और सभी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

2002 में हुई थी पत्रकार की हत्या...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement