ramnavami celebrate in gonda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:49 pm
Location
Advertisement

राम भक्तों ने मनाया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

khaskhabar.com : बुधवार, 05 अप्रैल 2017 6:33 PM (IST)
राम भक्तों ने मनाया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव
गोंडा। जिले के नगर क्षेत्र के भरत मिलाप चौराहे पर बुधवार को रामनवमी के अवसर पर राम भक्तों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम के संयोजक शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि भगवान राम के जन्म के साथ आरती, दीप प्रज्जवलन और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर रामचन्द्र, श्यामचन्द्र, हरिप्रसाद, पंकज, अमित, दीपक, काली चरण, हर्ष, आशीष मोदनवाल, रिंकू गुप्ता, राकेश वर्मा, कमल बाबा, रंजीत बाबा और अन्य मौजूद रहे।
नगर के भक्त प्रह्लाद मंदिर, पीपल चौराहा, राजा मोहल्ला, बडगाव व अन्य क्षेत्रों मे श्री राम जन्मोत्सव जय श्री राम, राम जानकी की जय, रामलला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनायेंगे के गगनभेदी नारों से समूचा नगर राममय हो गया। इसके अतिरिक्त बजरंग दल, विश्व परिषद, हिंदू युवा वाहिनी, भारतीय जनता पार्टी और अन्य हिंदू अनुसाँगिक संगठनो ने श्री राम नवमी पर्व पर झांकी, शोभा यात्रा निकाली। कार्यकर्मों मे पुलिस बल और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement