Advertisement
यांगपा-1 यूथ कमेटी के अध्यक्ष बने राम कुमार नेगी

भावानगर/किन्नौर। जिले की भावावैली के युकां कार्यकर्ताओं ने विस चुनाव को लेकर कमर कस लीं है। रविवार को युकां कार्यकर्ताओं की बैठक कटगांव स्थित बिजली बोर्ड के विश्राम गृह में युकां के भावावैली अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में युकां ने भावावैली के विभिन्न गांवों में कमेटियों का गठन कर लिया है। यांगपा-1 यूथ कमेटी का अध्यक्ष राम कुमार नेगी, उपाध्यक्ष ललित कुमार नेगी,
महासिचव पवन कुमार नेगी, सचिव राकेश कुमार नेगी, सलाहकार रवि नेगी को
बनाया गया। जबकि कटगांव बूथ कमेटभ् का अध्यक्ष व्यास नेगी, उपाध्यक्ष राज
भागत नेगी, महासचिव मुकेश नेगी, सचिव दुर्गा सिंह नेगी, सलाहकार अशोक कुमार
नेगी और विदवान नेगी को बनाया गया है। क्राबा बूथ कमेटी का अध्यक्ष संदीप
नेगी, उपाध्यक्ष शमशेर नेगी, महासचिव श्रवण कुमार नेगी, सचिव राज भगत नेगी,
सलाहकार भना सिंह नेगी को बनाया गया है। इसके अलावा सर्वसम्मत्ति से
भावावैली युकां उपाध्यक्ष मनदीप नेगी को चुना गया है।
इस मौके पर नेगी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जिले में विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी द्वारा किए जा रहें विकास कार्य को जन जन तक पहुंचाए। विस उपाध्यक्ष नेगी ने काफनू बांगतू मार्ग में टारिंग करवा कर खस्ताहाल सड़क को चकाचक कर वैली के लोगों का बड़ी राहत पहुंचाने का प्रयास किया है। इसके अलावा वर्षों से अधर में लटके सीसे स्कूल कटगांव के साईंस ब्लॉक और काफनू में स्टेडियम का कार्य अंतिम चरणों में चला है। काफनू-यांगपा मार्ग की मैटलिंग का कार्य भी विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी के प्रयास से शुरू हो गया है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस ने क्षेत्र की जनता सक चुनाव के समय किया हर वादा पूरा किया है। युकां कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों का प्रचार डोर-टू डोर शुरू कर दिया है। विस चुनाव में किन्नौर सीट से एक बार फिर से जगत सिंह नेगी को जीत दिलाने के लिए युकां कार्यकर्त्ता अहम रोल अदा करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
किन्नौर
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features