Advertisement
भारत के जन-जन के रोम-रोम में राम हैं, राम सत्य हैं : सतीश पूनिया

सांसद कनकमल कटारा ने जो विकास के काम यहां किये, उनको आगे बढ़ाने का काम महेन्द्रजीत सिंह मालवीय करेंगे, ऐसा हमें पूरा भरोसा है। कांग्रेस ने यहां उम्मीदवार को टिकट दे दी, लेकिन जब नाम वापस लेने के लिए ढ़ूंढ़ा तो उम्मीदवार मिला ही नहीं, यह पता नहीं लग रहा है कि कांग्रेस यहां समर्थन बाहर से कर रही है या भीतर से, कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई कि जब भंडारे में गये तो प्रसाद खत्म हो गया और बाहर आये तो जूते-चप्पल गायब हो गये। ना तो कांग्रेस का राज आना है, ना उनके समर्थन से कुछ होने वाला है।
उन्होंने कहा कि, जिस भारत देश में भगवान राम पैदा हुये, यहां के जन-जन के रोम-रोम में राम हैं, राम की महिमा न्यारी है, राम सनातन हैं, सत्य हैं, राम धर्म हैं, संस्कृति है, इतिहास है, राम जनजाति भी है, सनातन में राम और सबरी का महत्व सदैव रहेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि जिस तरीके से कनकमल कटारा ने ईमानदारी और संजीदगी से सेवा की यहां लोगों की, उसी तरीके से महेन्द्रजीत मालवीय आदिवासी भाई-बहनों को सम्मान और ताकत देने का काम करेंगे।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, सांसद कनकमल कटारा, भाजपा प्रदेश मंत्री अनिता कटारा, पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा, जिला अध्यक्ष लाभचंद पटेल, जिला प्रभारी ओम पालीवाल सहित सभी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व भारी संख्या में जनसैलाब उपस्थित रहा।
बता दें कि सतीश पूनियां 19 अप्रैल को जयपुर में रानी सती नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में मतदान कर दोपहर 1.30 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा भीनमाल (जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र) के लिये प्रस्थान करेंगे, जहां 21 अप्रैल को भीनमाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा की तैयारियों को लेकर वह 19,20 अप्रैल को पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों व सभी 36 कौम के गणमान्य लोगों के साथ संवाद करेंगे। 21 अप्रैल को सतीश पूनियां भीनमाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा में रहेंगे और 22 अप्रैल को सतीश पूनियां बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


