Raksha Bandhan: Unknown sister saves the life of a 12-year-old child by donating blood-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 8:52 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रक्षा बंधनः अनजान बहन ने रक्त देकर 12 वर्षीय मासूम बच्चे की बचाई जान

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अगस्त 2026 12:55 PM (IST)
रक्षा बंधनः अनजान बहन ने रक्त देकर 12 वर्षीय मासूम बच्चे की बचाई जान
खास खबर। झालरापाटन “राखी का धागा हो या रक्त का रिश्ता, जो मुश्किल वक्त में साथ खड़ा हो वही सच्चा।” रक्षाबंधन से पहले इंसानियत और मानवता की एक अनूठी मिसाल सामने आई। एक 12 वर्षीय बच्चे को रक्त की आवश्यकता होने पर एक महिला ने रक्तदान कर अनजान भाई की जान बचाने में मदद की।
भवानी मंडी निवासी एक 12 वर्षीय बालक जिसकी प्लेटलेट कम होने व प्लेटलेट डोनर जरूरत की सूचना टीम मंजूश्री स्नेह संस्थान के अजय मोमिया को मिली , ऐसे में उन्होंने झालरापाटन निवासी योगिता कुमावत से संपर्क किया तो उन्होंने रक्तदान के लिए हा कर दी बारी बारिश के बीच ब्लड बैंक रक्तदान करने निकल आई।
योगिता उस समय रक्षाबंधन त्यौहार तैयारियां में व्यस्त होने के बाद भी 10 मिनट में ब्लड बैंक पहुंची और मेंहदी लगे हाथों ने रक्तदान की । इस घटना ने रक्षाबंधन के पर्व की भावना को और भी सार्थक कर दिया। रक्तदान करने वाले अनजान बहन ने साबित कर दिया कि रक्त का रिश्ता सिर्फ परिवार से नहीं, बल्कि इंसानियत से भी बनता है।
योगिता ने बताया कि रक्षाबंधन पर किसी भी भाई की कलाई सुनी नहीं रहे यही सबसे बड़ी खुशी है। रक्तदान के इस नेक कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर किया गया रक्तदान किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement