अमेठी में छात्रावास भी राजीव, राहुल व प्रियंका गांधी के नाम पर
khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 3:41 PM (IST)
अमेठी। पूर्व प्रधानमंत्री
स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम से पहचान रखने वाली उड़ान अकादमी में बने तीन छात्रावासों
के नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व
उनकी बहन प्रियंका गांधी के नाम पर हैं। छात्रावासों का नाम उनकी स्थापना की समय से
ही परिवार के तीनों सदस्यों के नाम से है।
अमेठी में छात्रावासों
का नाम गांधी परिवार के सदस्यों के नाम पर होने को लेकर कई बार चर्चा का विषय भी बना
है। जिस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा का कहना है कि अमेठी और रायबरेली
में जितना भी विकास हुआ है वो सब गांधी परिवार की ही देन है।