Rajendra Rana appreciated the decision to make Sanjay Ratan the chairman of Kangra District Welfare Committee-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:21 pm
Location
Advertisement

राजेंद्र राणा ने संजय रतन को कांगड़ा जिला कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाने का निर्णय सराहा

khaskhabar.com : शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 5:18 PM (IST)
राजेंद्र राणा ने संजय रतन को कांगड़ा जिला कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाने का निर्णय सराहा
ज्वालामुखी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा ने ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन को कांगड़ा जिला कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी जताते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है। राणा ने कहा कि संजय रतन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से जिला कांगड़ा और खासकर ज्वालामुखी के लोगों को खासा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम तौर कैबिनेट मिनिस्टर को ही यह जिम्मेदारी मिलती है। लेकिन मौजूदा सरकार ने विधायक संजय रतन को यह जिम्मेदारी सौंप कर ज्वालामुखी के लोगों का मान बढ़ाया है।
राणा ने कहा कि सामाजिक न्याय व लोक कल्याण के लिये विधायक संजय रतन का अमूल्य योगदान रहा है। लिहाजा अब नई जिम्मेवारी मिलने से उनके अनुभव का लाभ आम आदमी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि संजय रतन ज्वालामुखी के विकास पुरुष हैं। उनके पिछले कार्यकाल में जो विकास हुआ। वह अपने आप में मील का पत्थर है। उन्हीं की चलाई योजनाओं को लोग आज याद कर रहे हैं। जबकि भाजपा कार्यकाल में विकास का पहिया ठप होकर रह गया था। अब कांग्रेस सरकार बनने के बाद लोगों में नई उम्मीद जगी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement