Advertisement
राजभर ने खोला मोर्चा, बिहार में एनडीए के खिलाफ उतारे 53 उम्मीदवार

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अब अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। हम एक मोर्चा बनाएंगे और सभी 153 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पहले चरण की 53 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि अभी हमारी पार्टी ने 53 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, आगे चलकर और प्रत्याशी चुनाव में उतरेंगे। हमारी भाजपा से बातचीत हुई थी। प्रदेश नेतृत्व के गलत फीडबैक के कारण हमको सीटें नहीं मिली हैं। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना होगा। ये लोग कम से कम 50 सीटों पर हारेंगे। हम लोग एक मोर्चा बना रहे हैं। उसकी भी लगभग बातचीत हो चुकी है, जो जल्द घोषित होगा।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने सीट शेयरिंग फाइनल कर दिया है। इस फॉर्मूले के तहत भाजपा और जद(यू) 101-101 सीटों, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों, जबकि आरएलएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
राजनीतिक जानकार बताते हैं कि पार्टी पूर्वी यूपी से सटे बिहार के जिलों जैसे बलिया, गाजीपुर और पूर्वांचल सीमा वाले इलाकों में मजबूत है, जहां राजभर समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


