Rajasthan shameful from Continuous women harassment said Sachin Pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:02 am
Location
Advertisement

महिला उत्पीड़न की पराकाष्ठा से प्रदेश शर्मसार: पायलट

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 जुलाई 2018 6:37 PM (IST)
महिला उत्पीड़न की पराकाष्ठा से प्रदेश शर्मसार: पायलट
जयपुर/दौसा। कांग्रेस पार्टी को शुरू से ही दौसा जिले की जनता द्वारा अपार समर्थन और प्रेम मिलता आया है और यही वजह है कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में इस जिले को जानबूझकर नजरअंदाज किया है, विकास कार्य तो दूर, इस क्षेत्र की जनता के साथ पक्षपात किया गया है, क्योंकि भाजपा सरकार भली-भांति जानती है कि दौसा की जनता का मन कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है।

उक्त विचार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज दौसा जिले की विधानसभा क्षेत्र लालसोट में आयोजित मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इस जनविरोधी सरकार की गाड़ी अब पटरी से उतर चुकी है और जनता ने अपना मन बना लिया है कि वह कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देकर भाजपा को विदाई देगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर विश्वास जताया, लेकिन जनादेश सम्मान करना तो दूर भाजपा सरकार के मंत्रियों और नेताओं के गैरजिम्मेदाराना बर्ताव ने जनता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की जो दुर्गति हुई है वह किसी से छिपी नहीं है, कानून-व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है और राजस्थान आज भ्रष्टाचार व अपराध का गढ़ बन चुका है, ना युवाओं को रोजगार मिला, ना महिलाओं और दलितों को सुरक्षा मिली है।

उन्होंने कहा क विगत् साढ़े चार वर्षों तक प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री से मिलने के लिए राह देखती रही, लेकिन उन्होंने कभी भी जनता को प्राथमिकता नहीं दी, अब आज जब चुनाव का समय नजदीक आ गया है तो वह जनता से मिलना चाह भी रही है तो जनता अब उन पर फिर से भरोसा नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि महिला मुख्यमंत्री के राज में मासूम बच्चियों को आये दिन दरिंदगी का शिकार होना पड़ रहा है जो पूरे प्रदेश को कलंकित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बार भी प्रशासन को महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध की रोकथाम के लिए कोई सख्त निर्देश नहीं दिया जिसके कारण महिलाओं पर उत्पीडऩ की पराकाष्ठा हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में किये गये वादों का हिसाब जनता को अभी तक नहीं मिला है और फिर से चुनावी वादों और घोषणाओं का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन अब जतना भ्रमित नहीं होने वाली।





ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement