राजस्थान: भिवाड़ी में ईद उल अजहा का जश्न मनाते दिखे लोग, मस्जिदों में अमन और खुशहाली की मांगी जा रही दुआ

इस त्योहार के अवसर पर घर-घर में विशेष पकवान तैयार किए गए। लोग एक-दूसरे के घर जाकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते नजर आए। बच्चों में नए कपड़ों और स्वादिष्ट पकवानों को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। बाजारों में भी रौनक रही, जहां लोग त्योहार की तैयारियों में व्यस्त दिखे।
वहीं राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शनिवार को ईद-उल-अजहा बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोग हजारों की संख्या में सुबह सांगानेरी गेट स्थित ईदगाह पहुंचे, जहां शहर काजी अशरफ जिलानी अजहरी ने नमाज अदा कराई। इस अवसर पर देश में अमन, चैन और भाईचारे की कामना की गई।
ईदगाह और शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज के दौरान लोगों ने अवाम की सलामती और समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं कीं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाइयां दीं, जिससे आपसी प्रेम और एकता का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं दीं और त्योहार के उत्साह में शामिल हुए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भिवाड़ी
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




