Advertisement
राजस्थान पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने बनाई 20 दिग्गजों की कैंपेन कमेटी, 'आप' ने उतारे 60 प्रत्याशी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

पहले फेज के लिए नामांकन शुरू, 'आप' की पहली सूची जारी
पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्यों और उपखंड स्तर पर पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन 13 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। पंच और सरपंच पदों के लिए पहले चरण के नामांकन 23 अक्टूबर से शुरू होंगे, हालांकि इनकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
चुनावी मुकाबले में उतरते हुए आम आदमी पार्टी ने 60 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की है, जिसमें 15 जिला परिषद सदस्य और 45 पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशी शामिल हैं। पहले चरण में प्रदेश के 16 जिलों की 104 पंचायत समितियों और संबंधित जिला परिषदों में मतदान होना है। उल्लेखनीय है कि नए परिसीमन के बाद अब प्रदेश में 33 की जगह 41 जिला परिषदों और 352 की जगह 457 पंचायत समितियों में चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं।
बगावत टालने के लिए आखिरी वक्त में सिंबल बांटने की रणनीति
संभावित बगावत और भितरघात से बचने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख दल प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा अंतिम समय (11-12 अक्टूबर) तक करने की तैयारी में हैं। कई संवेदनशील और विवादित सीटों पर सार्वजनिक सूची जारी करने के बजाय सीधे निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पार्टी सिंबल जमा करवाने की रणनीति पर काम चल रहा है, जैसा कि पूर्व के नगरीय निकाय चुनावों में भी देखा गया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


