rajasthan muslim minister Saleh Mohamed performs rudrabhishek in shiv temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 1:14 pm
Location
Advertisement

मुसलमान मंत्री ने किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक, जानिए क्या मांगा

khaskhabar.com : बुधवार, 02 जनवरी 2019 9:24 PM (IST)
मुसलमान मंत्री ने किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक, जानिए क्या मांगा
जैसलमेर। पोकरण से विधायक और राज्य के अल्पसंख्यक मंत्री सालेह मोहम्मद यहां के शिव मंदिर में सोमवार शाम पहुंचकर रुद्राभिषेक किया। यह साम्प्रदायिक सौहार्द का एक अनोखा ही उदाहरण पेश किया है।

वे कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने से पहले भी रामदेवरा मंदिर गए थे और पूजा-अर्चना भी की थी। इस अवसर पर सालेह ने कहा था कि उनकी मंदिर और भगवान में आस्था है। सालेह मोहम्मद नवनियुक्त अशोक गहलोत सरकार के मुस्लिम कैबिनेट मंत्री हैं। वे मुस्लिम धर्म गुरु गाजी फाकिर के पुत्र हैं। गाजी फाकिर जैसलमेर-बाड़मेर के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर में रहने वाले सिंधी मुस्लिम समुदाय के धार्मिक गुरु हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement