Rajasthan first state which reduced VAT with petrol and diesel - Vasundhara Raje-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 12:26 am
Location
Advertisement

राजस्थान पहला प्रदेश जिसने पेट्रोल-डीजल से वैट घटाया- वसुंधरा राजे

khaskhabar.com : गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 2:55 PM (IST)
राजस्थान पहला प्रदेश जिसने पेट्रोल-डीजल से वैट घटाया- वसुंधरा राजे
दौसा। राजस्थान गौरव यात्रा का 5वां चरण गुरुवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दौसा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती पट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने वाला राजस्थान देश का पहला प्रदेश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझसे किसान भाई मिलने आये थे। मैंने उन्हें आश्वासन दिया था कि प्रदेश में कीमतें कम कर दी जाएगी। इसके बाद राज्य सरकारने वैट में 4 प्रतिशत की कमी की। सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि हमने 4 साल के कार्य काल में एक बार भी बिजली की दरें नहीं बढ़ाई। नहीं तो जो भी सरकारें आती हैं, पहले बिजली के दाम बढ़ाती हैं। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने बिजली के दाम नहीं बढ़ाए।

इससे पहले मुख्यमंत्री यहां मंदिरों में दर्शन करने पहुंची। इस कारण उन्हें सभा में पहुंचने में देरी हो गई। सभा में आने पर उन्होंने उपस्थित लोगों से देरी से पहुंचने पर माफी मांगी। मुख्यमंत्री राजे पपलाज माता के दर्शन के बाद मीन भगवान (मीणा समाज के आराध्य देव) के दर्शन किए।मुख्यमंत्री के संबाेधन से पहले राज्यसभा सांसद डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने जनता को संबोधित किया। सभा से पहले कुछ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने उनका पार्टी में स्वागत किया और धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रथ जयपुर संभाग में 24 सितम्बर तक 50 विधानसभा क्षेत्रों में से 24 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगा। सीएम की बांदीकुई, थानागाजी, राजगढ़ में आम सभाएं होंगी। इसके बाद अलवर ग्रामीण और अलवर में राजे का रथ पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement