Rajasthan Congress women MLAs allege spying in assembly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 11, 2026 7:10 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान कांग्रेस की महिला विधायकों ने विधानसभा में जासूसी करने का आरोप लगाया

khaskhabar.com: सोमवार, 15 सितम्बर 2025 4:01 PM (IST)
राजस्थान कांग्रेस की महिला विधायकों ने विधानसभा में जासूसी करने का आरोप लगाया
जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस की महिला विधायकों शिमला नायक और गीता बरवड़ ने विधानसभा में विपक्ष के सदस्यों के बैठने वाले स्थान पर जासूसी कैमरे लगाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यह कृत्य न केवल विधानसभा के नियमों के खिलाफ है, बल्कि महिला विधायकों की निजता और गरिमा का भी उल्लंघन है। विधायकों ने बताया कि इन कैमरों को इस तरह से लगाया गया है कि ये विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी महिला विधायकों की गतिविधियों और उनकी आपसी बातचीत को रिकॉर्ड कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कैमरों का एक्सेस केवल विधानसभा अध्यक्ष के पास है और वे अपने आराम कक्ष में इन रिकॉर्डिंग्स के माध्यम से महिला विधायकों पर नजर रख रहे हैं। शिमला नायक और गीता बरवड़ ने कहा कि यह कृत्य पूरी तरह से गैरकानूनी है और निजता के अधिकार पर एक सीधा हमला है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी की सभी महिला विधायकों ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से शिकायत की थी और इस गैरकानूनी कृत्य को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।
उन्होंने कहा कि इस तरह की जासूसी से महिला विधायकों की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुँचती है और यह लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement