Advertisement
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में कई पर्चे निरस्त, भीलवाड़ा में सिंबल विवाद पर डोटासरा निशाने पर, चित्तौड़गढ़ में तीखी नोकझोंक

झालावाड़ नगर परिषद: वार्ड 5 से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह, वार्ड 7 से भाजपा प्रत्याशी सागर कहार और वार्ड 31 से कांग्रेस प्रत्याशी शाहरुख का पर्चा जांच में निरस्त हो गया।
भीलवाड़ा में सिंबल विवाद: PCC सदस्य ने डोटासरा को ठहराया जिम्मेदार
भीलवाड़ा नगर निगम के कुल 70 वार्डों में से 17 कांग्रेस प्रत्याशियों के सिंबल तय समय पर जमा न होने के चलते पार्टी की अधिकृत दावेदारी से बाहर होने का मामला गरमा गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के सदस्य मनोज पालीवाल ने इस भारी चूक के लिए सीधे तौर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भीलवाड़ा देहात कांग्रेस नेता महेश सोनी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर इस मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश के अन्य निकायों से जुड़े बड़े अपडेट्स
चित्तौड़गढ़ में पूर्व विधायक और ADM के बीच तीखी बहस: चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत और एडीएम राजलक्ष्मी गहलोत के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। जाड़ावत द्वारा नौकरी को लेकर टिप्पणी करने पर एडीएम ने कड़ा ऐतराज जताते हुए अपनी मर्यादा में रहने की चेतावनी दी।
पाली में कांग्रेस के 2 सिंबल 'गायब' होने का आरोप: पाली में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने भाजपा के दबाव में आकर उनके जमा कराए गए 65 सिंबलों में से 2 सिंबल गायब कर दिए। कांग्रेस पर्यवेक्षक हेमसिंह शेखावत ने इसे 'लोकतंत्र की हत्या' करार देते हुए अधिकारियों के पक्षपातपूर्ण रवैये पर सवाल खड़े किए।
किशनगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी की मौत: अजमेर जिले की किशनगढ़ नगर परिषद के वार्ड 36 से निर्दलीय उम्मीदवार रिखब रील का आकस्मिक निधन हो गया। वे सरवाड़ स्थित अपनी बहन के घर गए थे, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत होना सामने आया है।
धौलपुर और भरतपुर में प्रत्याशियों पर हमले: धौलपुर नगर परिषद के वार्ड 26 से निर्दलीय प्रत्याशी कल्पना शर्मा के पति रामू शर्मा पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में निर्दलीय प्रत्याशी हरप्रिया और उनके परिवार पर भी हमले का मामला दर्ज हुआ है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


