Rajasthan and AP wrestler wrestling show today in Cirque Josh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:35 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुश्ती दंगल में आज से राजस्थान व एमपी के पहलवान दिखाएंगे जोश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 11:37 AM (IST)
कुश्ती दंगल में आज से राजस्थान व एमपी के पहलवान दिखाएंगे जोश
उदयपुर। लक्ष्मणसिंह पहलवान स्मृति राजस्थान - मध्यप्रदेश केसरी कुश्ती दंगल का शुभारम्भ शुक्रवार से होगा। गांधी ग्राउंड पर बनाए गए अखाड़े पर होने वाले इस तीन दिवसीय 27वें कुश्ती दंगल में राजस्थान और मध्यप्रदेश के पहलवान अपना जोश दिखाएंगे। शाम 5 बजे दंगल की शुरुआत के बाद सभी खिताबों के लिए नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन समिति के हरीश राजोरा ने बताया दंगल का शुभारंभ मेयर चंद्रसिंह कोठारी, यूआईटी चेयरमैन रवींद्र श्रीमाली, कांग्रेस की पूर्व सांसद डॉ. गिरिजा व्यास, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा करेंगे। इंटरनेशनल पहलवान आमीन व ब्यावर की ज्योति सिसोदिया गुरुवार को उदयपुर पहुंचे। कुश्ती दंगल के लिए अब तक 250 पहलवानों का पंजीयन हो चुका है, इसमें 40 महिला पहलवान शामिल है। वहीं, लेकसिटी के 30 पहलवान कुश्ती के दाव-पेंच लगाएंगे। समापन समारोह में अतिथि भारतीय महिला टीम के कोच कृपाशंकर पटेल रविवार को दंगल में बतौर अतिथि भाग लेंगे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement