Rain damaged the old mosque in Aliganj city, people narrowly escaped-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 8, 2026 11:41 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अलीगंज नगर में बारिश ने पुरानी मस्जिद को किया क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

khaskhabar.com: बुधवार, 18 सितम्बर 2024 2:07 PM (IST)
अलीगंज नगर में बारिश ने पुरानी मस्जिद को किया क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग
अलीगंज। नगर के प्रमुख गांधी मूर्ती चौराहे पर स्थित पुरानी मस्जिद की जर्जर अवस्था ने बारिश के दौरान गंभीर खतरे को जन्म दिया। बारिश के कारण मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस दुर्घटना में लोग बाल-बाल बचे हैं, क्योंकि यह चौराहा नगर का मुख्य स्थल होने के कारण हमेशा वाहनों की भीड़ से भरा रहता है और लोग 24 घंटे यहाँ से गुजरते हैं। मस्जिद की जर्जर स्थिति और इस घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। इस घटना ने नगर प्रशासन की अनदेखी और जर्जर भवनों की सुरक्षा की कमी को उजागर किया है। प्रशासन को इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement