Railway Minister Ashwini Vaishnav will arrive in Chomu on October 17th for the Self-Reliant India Program.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 8, 2025 9:12 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में 17 अक्टूबर को चौमूं पहुंचेंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

khaskhabar.com: सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 7:10 PM (IST)
आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में 17 अक्टूबर को चौमूं पहुंचेंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
चौमूं। भारतीय जनता पार्टी, जयपुर जिला देहात उत्तर द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम शुक्रवार को चौमूं के मोरीजा रोड स्थित प्रेम पैलेस गार्डन में शाम 3 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिले के जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement