raid on Oil warehouse Collect sampled commotion merchants at Hapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 12, 2026 3:00 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेल के गोदाम पर छापा, सैंपल लिए, व्यापारियाें ने किया हंगामा

khaskhabar.com: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 11:05 PM (IST)
तेल के गोदाम पर छापा, सैंपल लिए, व्यापारियाें ने किया हंगामा
हापुड़ । जिला प्रशासन ने हापुड़ के नामी व्यापारी के तेल व रिफाइंड के गोदाम पर बुधवार को छापेमारी की। जिला प्रशासन के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स के साथ कृष्ण ट्रेडर्स (सरसो के तेल व रिफाइंड ) नाम के गोदाम पर छापा मार कार्रवाही करते हुए तेल व रिफाइंड के सेम्पल भरे है। कार्रवाई व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में चेम्बर ऑफ़ कोमर्स के अध्यक्ष ललित छावनी वालो के कृष्ण ट्रेडर्स के नाम से बने तेल व रिफाइंड गोदाम पर की गई। अधिकारियो ने गोदाम से एक्सपायरी डेट के तेल के सेम्पल भर लिए। इस कार्रवाही से हापुड़ के व्यापारियों में हड़कंप मंच गया और भारी संख्या में व्यापारी एकत्रित होकर मौक पर हंगामा करने लगे। कार्रवाही से हापुड़ के व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने इस कार्रवाही को मनमानी बताया है।

[@ UP ELECTION: चुनावी घमासान में निजी रिश्ते दांव पर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement