अंबाला। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि राई स्पोर्टस स्कूल को खेल विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए केन्द्रीय खेल मंत्री विजय गोयल से औपचारिक सहमति मिल चुकी है। विश्वविद्यालय बनने के बाद खिलाडिय़ों को स्कूल स्तर की शिक्षा और खेल का प्रशिक्षण हासिल करने के साथ-साथ उच्चतर शिक्षा व खेलों के आगामी प्रशिक्षण की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इससे पूर्व राई स्पोर्टस स्कूल की निदेशक एवं प्रिंसिपल तथा पुलिस अधिकारी भारती अरोड़ा ने खेल मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। उन्होंने राई स्पोर्टस स्कूल के देश में खेल शिक्षा के लिए प्रथम स्थान मिलने पर मुबारकबाद दी। अरोड़ा ने बताया कि खेलमंत्री के मार्गदर्शन में इस विद्यालय को एजुकेशन वल्र्ड नामक मैगजीन द्वारा विद्यालयों की शिक्षा के 14 मापदण्डों के आधार पर 100 में से 96 अंक हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ है और इस विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान दिया गया है। विद्यालय में सुविधाओं के विस्तार के लिए 7 करोड़ रूपये की राशि उपलब्ध करवाई गई थी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शूटिंग रेंज भी स्थापित की जायेगी।