Rahul targeted the center on Agniveer Yojana, said- Haryana is now champion in unemployment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:12 am
Location
Advertisement

अग्निवीर योजना पर राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- हरियाणा अब बेरोजगारी में चैंपियन

khaskhabar.com : शुक्रवार, 06 जनवरी 2023 5:43 PM (IST)
अग्निवीर योजना पर राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- हरियाणा अब बेरोजगारी में चैंपियन

पानीपत | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि हरियाणा 'बेरोजगारी में चैंपियन बन गया है और युवाओं के लिए कोई नौकरी नहीं है।' भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा के पानीपत में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले एक सैनिक 15 साल तक देश की सेवा करता था और उचित प्रशिक्षण दिया जाता था और सेवानिवृत्ति का लाभ दिया जाता था लेकिन अब 5 साल बाद वह बेरोजगार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पानीपत कभी मीडियम मैन्युफैक्च र्स का हब हुआ करता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। गांधी ने कहा, नोटबंदी, जीएसटी, जो नीतियां नहीं थी, बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमों को नष्ट करने का हथियार था।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश की दौलत 200 से 300 लोगों के पास है। भारत जोड़ो यात्रा वर्तमान में हरियाणा में है जो पंजाब, हिमाचल प्रदेश होते हुए जम्मू और कश्मीर में समाप्त होगी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement