Advertisement
राहुल ने अगले वर्ष से विशेष किसान बजट का वादा किया

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों ने हमसे कहा है कि उन्हें अलग से बजट की जरूरत है और इसलिए हमने उनके लिए एक अलग बजट बनाने का फैसला किया है। हम नहीं चाहते हैं कि किसान किसी भी चीज से डरें, इसलिए हमने यह ऐतिहासिक निर्णय लेने का निर्णय किया।’’
राहुल ने यह भी कहा कि किसी भी किसान को ऋण नहीं चुकाने के लिए जेल नहीं भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज के कमजोर धड़े का प्रतिनिधित्व करती है और मोदी सरकार के ‘अन्याय’ के बदले ‘न्याय’ का वादा करती है।
राहुल ने जनजातीय भूमि के संबंध में कहा, ‘‘हम जनजातीय विधेयक, ‘पेसा’ कानून लेकर आए। जबकि मोदी ने आपके जल, जंगल, जमीन को ले लिया। अब हम आपके इन तीनों संपत्तियों की रक्षा का वादा करते हैं।’’
उन्होंने कहा कि जनजातीय लोगों और युवाओं को नए उद्यमों को शुरू करने से पहले बुनियादी औपचारिकताओं को पूरा करने की जरूरत नहीं होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘2019 के बाद, वे विभिन्न सरकारी एजेंसियों से बिना अनुमति लिए अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं, वे अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं और तीन वर्ष के बाद जब उनके लिए जमीन तैयार हो जाएगी, वे अपने व्यापार को पंजीकृत करा सकेंगे।’’
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


