Rahul Gandhis leadership has increased the Congresss confidence: MLA Arora-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 12, 2026 2:12 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करण सैनी एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष बने

khaskhabar.com: बुधवार, 15 नवम्बर 2017 4:31 PM (IST)
करण सैनी एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष बने
होशियारपुर। नेशनल स्टूडैंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) पंजाब स्टेट के संगठनात्मक चुनाव के तहत होशियारपुर में जिला कांग्रेस भवन में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस मौके पर युवाओं ने बढ़ चढ़ कर चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर अपने प्रतिनिधियों के पक्ष में वोट किए। बाद दोपहर 3 बजे तक चली चुनाव प्रक्रिया का परिणाम करीब एक घंटा बाद ही घोषित कर दिया गया, जिसमें होशियारपुर से करण सैनी को एनएसयूआई, होशियारपुर का प्रधान पद का विजेता घोषित किया गया। करण सैनी के चुनाव जीतने पर विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पवन आदिया, विधायक डा. रजनीश बब्बी, विधायक संगत सिंह गिलजियां, विधायक डा. राज कुमार एवं विधायक अरुण डोगरा के अलावा पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उसे बधाई दी और पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने विशेष तौर से पहुंच कर करण सैनी व बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने और शांतमयी ढंग से प्रक्रिया पूरी होने पर सभी को बधाई दी। विधायक अरोड़ा ने बताया कि करण सैनी जोकि कांग्रेसी की वरिष्ठ नेत्री कृष्णा सैनी का बेटा है के स्टूडैंट यूनियन ऑफ इंडिया, होशियारपुर का विजेता बनने से बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े युवाओं की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement