Advertisement
राहुल गांधी की ऊंची दुकान फीके पकवान -अरूण सिंह
बहरोड। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार दोपहर जनाक्रोश महासभा में कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में भयंकर आक्रोश है। इस सरकार में जंगलराज है। न्याय की कोई व्यवस्था नहीं है। चारों तरफ अपराध हैं। 04 वर्ष के शासन में जंगलराज, अराजकता, तुष्टिकरण की राजनीति, बहुसंख्यकों पर अत्याचार, पुजारियों की जलाकर हत्यायें हुई हैं। इनमें करौली, भीलवाड़ा, जोधपुर, उदयपुर की घटनाएं सबके सामने हैं।
सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी का राहुल गांधी ने वर्ष 2018 में वादा किया था। आज चार साल हो चुके हैं। प्रदेश में 60 लाख किसानों पर 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपए का कर्जा बाकी है। कांग्रेस शासन में प्रदेश में 18817 किसानों की जमीनें कुर्क हुई हैं। किसानों की सबसे अधिक 04 हजार से अधिक जमीनें अलवर में नीलाम हुई हैं। 200 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली है। राहुल गांधी बेसिर पैर की बातें करने में एक्सपर्ट हो रहे हैं। अधूरे दर्शनशास्त्र को जनता समझ चुकी है। प्रदेश की जनता को कांग्रेस सरकार ने चार साल मे कांटे ही दिये। बाजरा की खरीद नहीं हो पा रही है फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं।
सिंह बोले- राहुल गांधी कहते क्या हैं और करवाते क्या हैं। ऐसा लगता है जैसे उंची दुकान फीके पकवान है। संपूर्ण देश ने चाईना की पिटाई देखी और राहुल सैनिकों का अपमान कर रहे हैं। बहरोड़ में विधायक ने गुंडाराज फैला रखा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकर जिला संगठन प्रभारी मनीष पारीक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहतास प्रधान भाजपा नेता मोहित यादव जिला उपाध्यक्ष उमेश शर्मा शिवचरण यादव वीरू भारद्वाज उपाध्यक्ष महेंद्र यादव जिला महामंत्री देवेंद्र यादव जिला मंत्री डॉ नीलम यादव संजय शर्मा भाजपा नेत्री डॉ शानू यादव प्रधान संतोष यादव अमित राठ जिला प्रवक्ता सुनील यादव पूर्वज यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत सुरेश यादव सुभाष अग्रवाल मंडल अध्यक्ष संजय मीर योगेश चौहान राधेश्याम सुनील यादव नरेश यादव समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
अलवर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
