Rahul Gandhi slams PM Modi for Amethi condition in UP polls 2017-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 1:25 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदीजी, जितनी नफरत फैला सकते हैं फैला लें, यूपी उनकी नहीं सुनेगा: राहुल

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 4:17 PM (IST)
मोदीजी, जितनी नफरत फैला सकते हैं फैला लें, यूपी उनकी नहीं सुनेगा: राहुल
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी के अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा हमने अमेठी और रायबरेली में फूड पार्क बनाए, 40 फैक्ट्री बनाई, ताकि रोजगार पैदा हो, लेकिन मोदी जी ने सब कुछ छीन लिया। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वालों के लिये मेरा सन्देश है, ‘तू हिन्दू बनेगा ना मुसलमान बनेगा, इन्सान की औलाद है इन्सान बनेगा।’ राहुल ने आगे कहा कि मोदीजी चुनाव हार चुके हैं। वह जितनी नफरत फैला सकते हैं, फैला लें, लेकिन ये यूपी उनकी नहीं सुनेगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि आप चाहते हो सरदार पटेल को आरएसएस का बना दें, आपको उनका जितना प्रयोग करना है करें, लेकिन महापुरुषों को मत बांटें, वे एक हैं।

[# यूपी चुनाव: क्या इस बार खत्म होगा भाजपा का सत्ता का वनवास ?]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement