Advertisement
'इंडियन स्टेट' बयान मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, हिंदू रक्षा दल की याचिका खारिज

हालांकि, याचिकाकर्ता सिमरन गुप्ता ने कहा कि यह लड़ाई यहीं खत्म नहीं होगी। उन्होंने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही। उनका कहना है कि उन्हें न्याय की उम्मीद अभी है।
गौरतलब है कि यह मामला हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता द्वारा दायर की गई उस याचिका से जुड़ा है, जो उन्होंने 23 जनवरी 2025 को एमपी-एमएलए कोर्ट में दाखिल की थी। सिमरन गुप्ता का आरोप था कि राहुल गांधी ने 15 जनवरी 2025 को एक कार्यक्रम में कहा था कि 'हमारी लड़ाई भाजपा या आरएसएस से नहीं, बल्कि इंडियन स्टेट से है।'
याचिकाकर्ता का कहना था कि राहुल गांधी का यह बयान देश के लोकतांत्रिक ढांचे और सरकारी संस्थाओं पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि इस बयान को गंभीरता से लेते हुए राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
हालांकि, कई महीनों तक चली सुनवाई और बहस के बाद अदालत ने यह याचिका खारिज कर दी, जिससे राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। अब सिमरन गुप्ता ने कहा है कि वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। दरअसल 15 जनवरी को राहुल गांधी ने कहा था कि हमारी लड़ाई भाजपा या आरएसएस से नहीं, बल्कि 'इंडियन स्टेट' से है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
संभल
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


