Advertisement
'राहुल गांधी सत्ता के लिए तड़प रहे, इसलिए दे रहे देशविरोधी बयान', BJP-JDU ने बोला तीखा हमला

इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार में एनडीए की विजय के लिए जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, हम दिन रात परिश्रम करेंगे और गठबंधन की सरकार बनाने का काम करेंगे।
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "राहुल गांधी कभी भी भारतीयता की भावना को आत्मसात नहीं कर पाए। उन्हें अपने देश पर गर्व होना चाहिए और उसके सम्मान की बात करनी चाहिए। ये युवराज हैं और अनुकंपा की राजनीति करने वाले लोग हैं। उन्हें अपना परिवार ही देश नजर आता है। वे देश को देश ही नहीं समझते हैं। इसलिए वे भारत की उस लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम कर रहे हैं, जिसका दुनिया सम्मान करती है।"
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री की साफ नीति के कारण हर भारतीय गौरवान्वित है।
राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "ये लोग खुद के लिए खतरा हैं। जनता ने उन्हें नकार दिया है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनके लिए खतरा पैदा हो गया है। जनता उन्हें सबक सिखाती रहेगी।"
जदयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "वह (राहुल गांधी) बिहार भी आए थे। जो कोई मुद्दा ही नहीं है, उसके लिए यात्रा कर रहे थे। किसी पार्टी या उसके नेताओं का विरोध करते हुए वे आखिरकार देश का ही विरोध कर बैठते हैं।"
भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा, "राहुल गांधी का एक चरित्र बन चुका है कि देश के अंदर अराजकता फैलाने का प्रयास करना और देश के बाहर जाकर अपने ही देश को गाली देना। वे भूल जाते हैं कि वह देश के प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते देश का ही विरोध करने लगते हैं। यह किसी भी भारतीयों को स्वीकार नहीं है और ना उनको शोभा देता है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


