Rahul Gandhi Arrives in Rae Bareli to meet NTPC Boiler Explosion Victims-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:35 am
Location
Advertisement

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, NTPC हादसे के घायलों से मिले

khaskhabar.com : गुरुवार, 02 नवम्बर 2017 11:47 AM (IST)
रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, NTPC हादसे के घायलों से मिले
रायबरेली । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एनटीपीसी हादसे के पीडितों से मिलने के लिए अपना गुजरात दौरा बीच में ही छोडकर रायबरेली पहुंच गए हैं। राहुल गांधी आज सुबह गुजरात से रायबरेली के लिए रवाना हुए थे। गौरतलब है कि रायबरेली के ऊंचाहार स्थित नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन के संयंत्र में बॉयलर फटने से करीब 22 लोगों की मौत हो गई। राहुल गांधी इस हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। राहुल गांधी उन सभी अस्पतालों में जाएंगे , जहां एनटीपीसी बॉयलर विस्फोट में घायल हुए लोग भर्ती हैं। इसके बाद राहुल गांधी ऊंचाहार जाएंगे। ज्ञातव्य है कि रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। रायबरेली को कांग्रेस का गढ माना जाता है।

गौरतलब है कि कल बुधवार से राहुल गांधी तीन दिन के गुजरात दौरे पर थे। राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस की नवसृजन यात्रा में हिस्सा लेने गुजरात पहुंचे थे। कल उन्होंने भरूच में जनसभा को संबोधित किया था। इस बीच रायबरेली में यह हादसा होने के कारण राहुल ने अपना दौरा बीच में ही छोडकर रायबरेली जाने का फैसला लिया। गुरुवार सुबह राहुल गांधी गुजरात से रायबरेली के लिए रवाना हो गए। रायबरेली पहुंचकर राहुल गांधी पीडित परिवारों से मिलेंगे।

22 की मौत और 100 घायल:


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement