Advertisement
विधायक अदिति सिंह बोलीं, रायबरेली मेरी जान है, शादी के बाद कतई नहीं छोड़ूंगी

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी इसी सप्ताह पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ होने जा रही हैं। यह शादी 21 नवंबर को दिल्ली में होगी। इसके बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है। रायबरेली विधायक अदिति सिंह ने शादी की पुष्टि करते हुए कहा कि यह शादी उनके पिता ने तय की थी। अदिति और अंगद दोनों के ही परिवार दशकों से राजनीति में हैं। जितने समय से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का परिवार राजनीति में है, लगभग उतने ही समय से अंगद सैनी का परिवार भी पंजाब की राजनीति में सक्रिय है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
रायबरेली
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
