श्री अकाल तख्त साहिब के फैसलों पर सवाल उठाना सुखबीर बादल की हताशा का प्रतीक: मालविंदर सिंह कंग

सुखबीर बादल के उस हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब में अपने खिलाफ 'साजिश' होने की बात कही है, कंग ने कहा कि ऐसी बड़ी भूल या गुस्ताखी तो कोई गैर-सिख भी नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि जहाँ पाँच सिंह साहिबान ने गुरु महाराज की हजूरी में बैठकर, सिख मर्यादाओं और गौरवशाली इतिहास के आधार पर फैसला सुनाया हो, उसे 'साजिश' करार देना सिख इतिहास की सबसे दुखद और शर्मनाक घटनाओं में से एक है।
कंग ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने जो गुनाह पंजाब और सिख पंथ के खिलाफ किए हैं, उसकी सजा तो पंजाब के लोग उन्हें लगातार दे ही रहे हैं। लेकिन अब, जिस तरह से उन्होंने सिखों की सर्वोच्च संस्था की साख और फैसलों पर उंगली उठाई है, उसके लिए पूरा पंथ उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। कौम और संगत आने वाले समय में इस गुस्ताखी के लिए उन्हें कड़ी सजा देगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


