Punjab Warehouse Chairman and employees donated Rs 37.95 lakh to the Chief Minister Relief Fund-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 9, 2023 4:56 pm
Location
Advertisement

पंजाब वेयरहाऊस चेयरमैन और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत फंड में दिए 37.95 लाख रुपए

khaskhabar.com : रविवार, 24 सितम्बर 2023 08:08 AM (IST)
पंजाब वेयरहाऊस चेयरमैन और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत फंड में दिए 37.95 लाख रुपए
चंडीगढ़। पंजाब वेयरहाऊसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को चैक सौंपते हुए मुख्यमंत्री राहत फंड में 37.95 लाख रुपए योगदान डाला। इसी तरह पीएसईबी इंजीनियर्ज एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री राहत फंड के लिए 36.29 लाख रुपए का चैक दिया।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कॉरपोरेशन के चेयरमैन ने अपने एक महीने के वेतन का योगदान डाला जबकि कर्मचारियों द्वारा अपने एक दिन का वेतन इस नेक कार्य के लिए दिया गया। इसी तरह पीएसईबी इंजीनियर्ज एसोसिएशन ने भी फंड के लिए अपने एक दिन का वेतन, जिसकी कुल राशि 36.29 लाख रुपए बनती है, का योगदान डाला।
इस सहृदय प्रयास की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दान जरूरतमंद लोगों को सहायता देने में बड़ा मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री ने इन मुलाजिमों की तरफ से गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम के दौरान मुश्किल हालातों में निभाई सेवाओं की सराहना की।
इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आने वाले लोगों का मन से धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि संकट में घिरे लोगों को समय पर मदद मुहैया करवाना समय की मुख्य ज़रूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों का एक-एक पैसा ज़रूरतमंदों को बड़ी राहत देगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement