Advertisement
पंजाब : होशियारपुर एलपीजी विस्फोट हादसे में दो की मौत, घायलों का चल रहा इलाज

बता दें कि होशियारपुर-जालंधर राजमार्ग पर मंडियाला गांव के पास शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक एलपीजी टैंकर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दो की मौत हो गई। घायलों को तुरंत होशियारपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया और बिना किसी देरी के राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक ब्रह्मा शंकर जिंपा और उपायुक्त आशिका जैन स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
होशियारपुर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


