PUNJAB: Polling for municipal elections in Ludhiana continues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:29 pm
Location
Advertisement

लुधियाना में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान रहा शांतिपूर्ण

khaskhabar.com : शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 6:07 PM (IST)
लुधियाना में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान रहा शांतिपूर्ण
चंडीगढ़। पंजाब में लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए शनिवार मतदान शांतिपूर्ण रहा। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हो गई लेकिन इससे पहले ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई।

मतदान की प्रक्रिया शाम चार बजे तक जारी रही।

नगर निगम की 95 सीटों पर कुल 494 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। नतीजों का ऐलान 27 फरवरी को होगा।

मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन और आम आदमी पार्टी-लोक इंसाफ पार्टी के गठबंधन के बीच है।

लुधियाना में 10.5 लाख से अधिक मतदाता हैं। मतदान के लिए 1,153 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है।

इस चुनाव के प्रमुख मुद्दे जल आपूर्ति, स्वच्छता की कमी, प्रदूषण, खराब सड़कें और खस्ताहाल बुनियादी ढांचा है।


--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement