Punjab: Operation continues to rescue a two-year-old boy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 29, 2023 1:19 am
Location
Advertisement

पंजाब:150 फीट बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी

khaskhabar.com : सोमवार, 10 जून 2019 1:16 PM (IST)
पंजाब:150 फीट बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी
संगरूर। पंजाब में संगरूर के एक गांव में बोरवेल में फंसे दो साल के बच्चे को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम का अभियान जारी है। बच्चा 150 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था। बच्चे फतेहवीर सिंह के स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बच्चा गुरुवार को बोरवेल में गिरा था। विशेषज्ञता की कमी और तकनीकी अड़चनों के चलते बचाव अभियान में एक के बाद एक बाधा आती गई जिसके चलते देरी हुई है। विशेष टीमें दिन-रात काम कर रही हैं और बोरवेल के समानांतर एक सुरंग खोदी गई है। बोरवेल में बच्चा 115 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement