Advertisement
पंजाब : मंडियाला के पास एलपीजी टैंकर में विस्फोट में 20 से ज्यादा लोग झुलसे, एक की मौत

उपायुक्त ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य का इलाज सिविल अस्पताल, होशियारपुर में चल रहा है। लगातार बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए गए हैं। सिविल सर्जन सहित वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से चिकित्सा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
जिला प्रशासन ने जनता से दुर्घटनास्थल पर जाने से बचने और राहत कार्यों में अधिकारियों का सहयोग करने की अपील की है।
इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक ब्रह्मा शंकर जिंपा और डीसी आशिका जैन ने प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार और प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
होशियारपुर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


