Advertisement
पंजाब : फिरोजपुर-फाजिल्का हाइवे पर भीषण हादसा, सात की मौत कई घायल

हादसा गुरुहरसहाय उपमंडल के गोलू का मोड़ गांव के पास हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस और सड़क सुरक्षा बल की टीमें मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत गुरुहरसहाय, जलालाबाद और फिरोजपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को जलालाबाद सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस के मुताबिक मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इससे पहले 27 दिसंबर को पंजाब के बठिंडा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 18 लोग घायल हो गए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फिरोजपुर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


