Advertisement
पंजाब सरकार का बड़ा कदम : आंगनवाड़ी वर्करों के कल्याण पर फोकस, जल्द मिलेंगे स्मार्टफोन

डॉ. बलजीत कौर ने यह भी बताया कि आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी, ताकि सभी रिक्त पदों को भरा जा सके और सेवाओं की गुणवत्ता को और मजबूत बनाया जा सके। इस अवसर पर आंगनवाड़ी यूनियनों ने मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और मंत्री
डॉ. बलजीत कौर का विशेष धन्यवाद किया कि उन्होंने वर्करों और हेल्परों की कई महत्वपूर्ण मांगों — जैसे पिछले महीनों का वेतन एरियर जारी करना, भर्ती प्रक्रिया शुरू करना, तथा मृत्यु या गंभीर बीमारी की स्थिति में आश्रितों को रोजगार देने हेतु नियमों में संशोधन जैसी मांगों को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास प्रणाली को सशक्त बनाने में आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और सरकार उनके अधिकारों व सुविधाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप, निदेशक शेना अग्रवाल, उप निदेशक अमरजीत सिंह, सुखदीप सिंह और विभाग के अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


