Punjab Government withdraws decision to close 800 primary schools in the state said Dr. Raman Ghai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 12, 2026 2:51 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब सरकार प्रदेश के 800 प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का निर्णय वापिस लें: डा. रमन घई

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 3:04 PM (IST)
पंजाब सरकार प्रदेश के 800 प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का निर्णय वापिस लें: डा. रमन घई
होशियारपुर।पंजाब सरकार द्वारा गत दिनों पंजाब में 800 प्राइमरी स्कूलों को बंद करने के आदेश आने के बाद प्रदेश की गरीब जनता सरकार के इस आदेश से अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उक्त विचार जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार ने शिक्षा के अधिकार का कानून लाकर देश के हर नागरिक को शिक्षित करने का प्रयास किया इसके बपरीत पंजाब सरकार ने होशियारपुर के 140 स्कूलों सहित पंजाब के कुल 800 स्कूलों को बंद करने का निर्णय गरीब जनता के बच्चों की शिक्षा पर एक गहरा आधात है जिसकी भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में जो प्रदेश के बच्चे अपनी शिक्षा ले रहे है वह ज्यादातर मध्य वर्ग व गरीब वर्ग से संबंध रखते है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय निजी क्षेत्र के स्कूलों को सीधा लाभ पहुंचाने वाला निर्णय है तथा इस निर्णय से गरीब व मध्य वर्ग के परिवारों के बहुत से बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार गरीब व मध्य वर्ग के लोगों के बच्चों की शिक्षा की बेहतरी के लिए कोई ठोस नीति नहीं बना सकती तो उसको प्रदेश के गरीब बच्चों के भविष्य से खेलने का भी कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह से मांग की कि पंजाब सरकार के इन 800 स्कूलों को बंद करने के निर्णय पर पुन: विचार करते हुए इसे वापिस ले तथा पंजाब में चल रहे प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कोई ठोस नीति प्रदेश में लेकर आएं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपने इस निर्णय पर पुन: विचार कर इसे वापिस नहीं लिया तो भाजपा गरीब बच्चों की शिक्षा का हनन किसी किस्म पर नहीं होने देगी तथा इस संबंधी जो भी आंदोलन जिला के साथ-साथ प्रदेश में होगा भाजपा उसमें अपना अहम रोल अदा करेगी ताकि किसी गरीब का बच्चा शिक्षा से प्रदेश में वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement