Advertisement
पंजाब सरकार ने किया कलाकारों का सम्मान : चब्बेवाल की सड़क का नाम होगा "डॉ. सतिंदर सरताज रोड"

आज जब पंजाब अपनी नई पहचान गढ़ रहा है-कला, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गौरव के सहारे-तब इस तरह की पहलें जनता के दिल में सीधा जुड़ाव बनाती हैं। यह बताती हैं कि सरकार सिर्फ प्रशासन नहीं, बल्कि पंजाब की मिट्टी का गौरव और रूह की पहचान को समझने वाले, कलाकारों की कदर करने वाली और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, और यह सम्मान उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास है।
सड़क का उद्घाटन समारोह 10 नवंबर, सोमवार, सुबह 11 बजे दाना मंडी, चब्बेवाल में आयोजित होगा। यह ऐतिहासिक अवसर स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में संपन्न होगा। उनके साथ सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, कैबिनेट मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस और विधायक डॉ. ईशांक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम पंजाब लोक निर्माण विभाग (B&R ब्रांच) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (B&R ब्रांच), होशियारपुर द्वारा यह समारोह उपायुक्त आशिका जैन की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जो पंजाब की असली पहचान-साहित्य, संगीत, सूफी परंपरा और लोक संस्कृति—को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। "डॉ. सतिंदर सरताज रोड" सिर्फ एक मार्ग नहीं, बल्कि प्रेरणा, सम्मान और पंजाबी गौरव की निशानी होगी। यह उस पंजाब का प्रतीक है जो अपनी मिट्टी के सपूतों को सिरमौर मानता है और उनके योगदान को इतिहास में दर्ज करता है। यह पहल जनता के दिलों में यह भरोसा और मजबूत करती है कि यह सरकार पंजाब के हर कलाकार, किसान, युवा और मेहनतकश परिवार के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


