Punjab Government committed to extending the benefits of welfare schemes to every eligible beneficiary: Dr. Baljit Kaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 9:05 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब सरकार हर हकदार तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धः डॉ. बलजीत कौर

khaskhabar.com: शनिवार, 05 सितम्बर 2026 00:03 AM (IST)
पंजाब सरकार हर हकदार तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धः डॉ. बलजीत कौर
खास खबर। चंडीगढ़ सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर पात्र नागरिक को सम्मान, आत्म-निर्भरता और आर्थिक सुरक्षा के साथ जीवन जीने योग्य बनाना है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पंजाब सरकार द्वारा अब तक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के द्वारा 2,697.44 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली ने वित्तीय सहायता के वितरण को पारदर्शी, समय पर और बिना किसी बिचौलिए के सुनिश्चित किया है।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वर्तमान में पंजाब भर में 36 लाख से अधिक लाभार्थी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार की उस लोक-हितैषी सोच का प्रतीक है, जिसके तहत बिना किसी भेदभाव के हर हकदार तक सरकारी सहायता पहुंचाई जा रही है और राज्य की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
मंत्री ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 6,131.91 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बड़े वित्तीय प्रबंध से वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांग व्यक्तियों, आश्रित बच्चों और अन्य जरूरतमंद वर्गों को निरंतर वित्तीय सहारा मिलेगा, जिससे वे सम्मान, सुरक्षा और आत्म-निर्भरता के साथ जीवन व्यतीत कर सकेंगे।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा केवल आर्थिक सहायता का साधन नहीं है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को भरोसा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का विश्वास देने का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ऐसे समावेशी समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है, जहां हर हकदार नागरिक को समय पर सहायता और समान अवसर प्राप्त हों।
अधिकारियों को निर्देश देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि किसी भी पात्र लाभार्थी को किसी भी कल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए। उन्होंने हकदार व्यक्तियों की सक्रिय रूप से पहचान करने, पात्र मामलों का निर्धारित समय के भीतर निपटारा सुनिश्चित करने और कल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार लोक-कल्याण को समर्पित अपनी नीतियों को और मजबूत करते हुए ऐसे 'रंगले पंजाब' के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहां विकास का फल समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, कल्याणकारी योजनाएं हर हकदार के लिए सुलभ हों और हर नागरिक सम्मान, सुरक्षा और उम्मीद के साथ अपना जीवन व्यतीत करे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement