Advertisement
पंजाब : पूर्व डीजीपी ने राज्य में नशे से युवाओं की बर्बादी पर चिंता जताई

पूर्व डीजीपी एमएस भुल्लर ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पूर्व डीजीपी राजदीप गिल ने यह किताब लिखी है। उनकी किताब में शुरू से रुचि रही है। इस किताब का मुख्य उद्देश्य यह है कि युवा पीढ़ी को पुराने अधिकारियों के बारे में जानकारी मिले।
उन्होंने कहा कि एक समय पंजाब के युवाओं का खेल की तरफ रुझान था। आज यहां के युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं।
डीजीपी के पद पर रहते हुए एमएस भुल्लर कई बड़े खिलाड़ियों को सामने ला चुके हैं, जिसमें द ग्रेट खली भी शामिल हैं। उसके बाद से नए खिलाड़ियों की कमी काफी देखने को मिली है।
दूसरी ओर एडीजीपी एमएफ फारूकी ने बताया कि 2016 के बाद से स्पोर्ट्स में कोई नई रिक्रूटमेंट नहीं हुई है। स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत जिस तरह से बच्चों को ट्रेंड किया गया है, उसे देखते हुए जितनी प्रतियोगिता है, उसमें बच्चों ने बेहतरीन अचीवमेंट हासिल की है।
उन्होंने कहा कि वर्ल्ड पुलिस गेम्स हाल ही में खत्म हुए है, जिसमें पंजाब पुलिस के खिलाड़ियों ने 59 मेडल हासिल किए हैं, जिनमें 29 गोल्ड मेडल शामिल हैं। यह गोल्ड मेडल ऑल इंडिया स्पोर्ट्स में उपलब्धि हासिल करके प्राप्त किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के बाद पंजाब दूसरे नंबर पर है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पंजाब पुलिस इसी तरह से उपलब्धियां हासिल करती रहेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जालंधर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


