Advertisement
पंजाब CM की अकाल तख्त पर पेशी : भगवंत मान का काफिला गोल्डन टेंपल पहुंचा, माथा टेककर देंगे बयानबाजी और वीडियो पर स्पष्टीकरण

सीएम की पेशी का समय चार बार बदला गया है। पहले उन्हें सुबह 10 बजे बुलाया गया था। इसके बाद जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने दोपहर साढ़े 4 बजे का समय तय किया। गुरुवार सुबह सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सीएम 11 से 11:30 बजे के बीच पेश होंगे, लेकिन अब अंतिम रूप से दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया है। इस पेशी के लिए अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने सहमति दी है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सीएम की पेशी को लेकर गोल्डन टेंपल परिसर और अकाल तख्त के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पंजाब पुलिस के साथ-साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की टास्क फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है।
इन मुद्दों पर मांगा गया स्पष्टीकरण
अकाल तख्त के जत्थेदार ने मुख्यमंत्री को एक आपत्तिजनक वीडियो, गोलक समेत अन्य सिख धार्मिक मुद्दों पर की गई बयानबाजी को लेकर तलब किया है। अमृतधारी सिख न होने के कारण सीएम भगवंत मान अकाल तख्त की फसील पर पेश नहीं होंगे, बल्कि सचिवालय में रहकर सभी मुद्दों पर अपना पक्ष रखेंगे।
अकाल तख्त में तलब होने वाले चौथे CM
भगवंत मान अकाल तख्त में तलब होने वाले पंजाब के चौथे मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले दिवंगत भीम सेन सच्चर, सुरजीत सिंह बरनाला और प्रकाश सिंह बादल को भी अकाल तख्त के समक्ष पेश होना पड़ा था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


