Advertisement
डीए मामले में पंजाब के मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, 12 अक्टूबर को होगी सुनवाई

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब हाईकोर्ट ने डीए मामले में 3 अगस्त के फैसले के खिलाफ राज्य की अपील की स्थिति के बारे में मुख्य सचिव के बयान पर सवाल उठाया। कार्यवाही के अनुसार राज्य ने हाईकोर्ट को बताया था कि उसने एसएलपी के जरिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री से मिली एक रिपोर्ट से पता चला कि पंजाब सरकार और पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) की तरफ से दायर अपीलों में अभी भी कमियां थीं।
बेंच ने कहा, "इस कोर्ट की जिम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करे कि कोर्ट की गरिमा पर किसी भी तरह की आंच न आए। यहां तक कि कार्यवाही की उचितता या आचरण पर सवाल उठाने वाले सुझावों से भी सावधानी से निपटा जाना चाहिए।"
बेंच ने कहा, "ऐसे हालात में हमें यह सही लगता है कि इस मामले को रोस्टर के अनुसार अधिकार क्षेत्र रखने वाली उस कोर्ट के सामने रखा जाए जो ऐसे मामलों को देखती है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


